Ads Right Header

B.A. FIRST YEAR POLITICAL SCIENCE BPSC - 131 राजनीतिक सिद्धांत का परिचय- CHAPTER 2 राजनीति सिद्धांत क्या है NOTES IN HINDI



राजनीति सिद्धांत का अर्थ ?

राजनीति सिद्धांत दो शब्दों से मिलकर बना है 
राजनीति और सिद्धांत 
राजनीति का अर्थ सत्ता या शक्ति से है
सिद्धांत अंग्रेजी भाषा के थ्योरी (THEORY) शब्द का हिंदी रूपांतरण है 
थ्योरी शब्द ग्रीक भाषा के थ्योरिया (THEORIA)से लिया गया है 
जिसका अर्थ है वस्तु अथवा विषय के अस्तित्व और कारण को प्रकट करना 
जिसमें तथ्यों, उनके स्पष्टीकरण उसकी अवधारणा, मूल्य निर्णयों तथा 
लक्ष्यो, नीतियों व आधारभूत कारणों का वर्णन होता है
राजनीति सिद्धांत के अंतर्गत राजनीति से संबंधित ज्ञान, 
राजनीति समस्याओं का अध्ययन विश्लेषण एवं राजनीतिक 
क्रियाकलापों के प्रक्रमो,परिणामों,नीतियों का निर्धारण आदि का 
औपचारिक क्रमिक एवं तर्कसंगत विश्लेषण किया जाता है

परिभाषाएं

डेविड हेल्ड के अनुसार “राजनीतिक सिधांत राजनितिक जीवन से सम्बंधित
धारणाओं एव सामान्य विचारो का तंत्र है 
जिसमें सरकार, राज्य व समाज की प्रकृति उद्देश्य व मुख्य अभिलक्षण 
तथा मनुष्य की राजनीति क्षमताएं, विचार, कल्पनाओ का अधयन्न है 
वस्तुतः राजनीतिक सिद्धांत संपूर्ण राजनीतिक विषयक है”

इंटरनेशनल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ सोशल साइंस में 
अर्नाल्ड ब्रेख्त के अनुसार “राजनीतिक सिद्धांत के प्रमुख विषय 
राजनीतिक मनुष्य व उसका व्यवहार, विचारवाद, मूल्य, अर्थशास्त्र, 
अंतरराष्ट्रीय राजनीति समूह संस्थाएं, प्रशासन, सैन्य, विज्ञान एवं शोध पद्धतियां आदि है

राजनीतिक सिद्धांत के मुख्य पहलू

  • राजनीतिक सिद्धांत का कार्यक्षेत्र नागरिकों के राजनीतिक जीवन 
    राजनीतिक विचार राजनीतिक व्यवहार तक फैला है
  • राजनीतिक घटनाओं के वर्णन समालोचना एवं खोज की पद्धतियां
  • राजनीति क्या है उसे सामाजिक-आर्थिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक आदि के संबंध से समझने का प्रयास
  • राजनीतिक सिद्धांत का लक्ष्य एक अच्छे समाज में एक  अच्छे राज्य का निर्माण करना है
  • राजनीतिक सिद्धांत विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों की व्याख्या अवलोकन, विश्लेषण एवं पूर्वानुमान करने के साथ मानवीय व्यवहार के 
    अनुरूप विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत करता है

राजनीतिक सिद्धांत की अंतर्वस्तु

राज्य एवं सरकार- इसके अंतर्गत राज्य के आधुनिक स्वरूप, आकार प्रकार एवं शासन 
व्यवस्था या शासन प्रणाली के व्यवहारिक आधारभूत सिद्धांतों का विस्तृत वर्णन किया जाता है

शक्ति प्रक्रिया का ज्ञान- राजनीतिक शक्तियां उनका स्वरूप एवं उनके आपसी संबंधों 
का अध्ययन शक्ति के अन्य रूप में जैसे लोकमत की शक्ति, सामाजिक शक्ति ,
आर्थिक शक्ति राष्ट्र शक्ति एवं अंतर्राष्ट्रीय शक्ति का अध्ययन

शक्ति नियंत्रण प्रक्रिया- यह प्रक्रिया सकारात्मक भी हो सकती है नकारात्मक 
भी, यह प्रक्रिया किसी कार्य की संपन्नता के लिए सकारात्मक है अथवा उसे रोकने के लिए नकारात्मक है

मानवीय व्यवहार- राजनीति संबंधित क्रियाकलापों तथा इन्हें प्रेरणा प्रदान 
करने वाले तत्वों के साथ मानवीय व्यवहार का भी अध्ययन इसके अंतर्गत 
किया जाता है

नीति निर्माण प्रक्रिया- राजनीतिक जीवन में किसी विशेष नीति 
के निर्धारण में सहायक गतिविधियों तथा नीति के क्रियान्वयन 
को प्रभावित करने वाली गतिविधियों का भी अध्ययन इसमें किया जाता है

राजनीतिक सिद्धांत की प्रकृति

  • इतिहास के रूप में राजनीतिक सिद्धांत 
  • दर्शन के रूप में राजनीतिक सिद्धांत 
  • विज्ञान के रूप में राजनीतिक सिद्धांत

इतिहास के रूप में राजनीतिक सिद्धांत

राजनीतिक सिद्धांत काल स्थान एवं परिस्थितियों को समझने का प्रयास 
करता है‌ जो इसका ऐतिहासिक रूप है 
राजनीति में जिन समस्याओं का अध्ययन किया जाता है 
उनका अपना इतिहास होता है जिसको बिना जाने हल करना कठिन होता है 
ऐतिहासिक अनुभव के आधार पर वर्तमान राजनीतिक जीवन में सुधार करते 
हुए भविष्य के लिए मार्ग निश्चित किया जा सकता है

दर्शनशास्त्र के रूप में राजनीतिक सिद्धांत

संसार के समस्त आदर्श मानक एवं मूल्य दर्शनशास्त्र में ही समाए हुए हैं
स्ट्रॉस के अनुसार “राजनीति दर्शनशास्त्र का एक अंग है दर्शनशास्त्र शाश्वत 
ज्ञान की खोज में लगा रहता है इसी प्रकार राजनीतिक दर्शन 
राजनीतिक तथ्यों की प्रकृति एवं उपयुक्त और उत्तम राजनीतिक व्यवस्था की खोज करता है”

विज्ञान के रूप में राजनीतिक सिद्धांत

राजनीतिक सिद्धांत एक ऐसा विज्ञान है जो बुद्धिवाद की आवश्यकताओं को पूरा करता है 
क्योंकि ये प्रेक्षणीय व परिक्षणीय हैं 
इसमें यथार्थ विज्ञानों के जैसे नियम, सीमाओं के अंदर सामाजिक 
जन-समूह पर प्रयोग होते हैं और उनका अध्ययन भी होता है एवं इनके 
आधार पर निष्कर्ष भी निकाले जाते हैं जो विज्ञान पक्ष को परिभाषित करता है

WATCH VIDEO

राजनीतिक सिद्धांत की प्रसंगिकता

प्रसंगिकता अंग्रेजी में RELEVANCE कहते हैं 
जिसका अर्थ संबंधता या योग्यता से है
राजनीतिक सिद्धांत कोई साधारण नहीं अपितु राजनीति 
कि एक परिपक्व, बेहतर एवं विकसित दुनिया बनाने का बड़ा अभ्यास है

राजनीतिक सिद्धांत के अध्ययन से निम्नलिखित लाभ होते हैं

राजनीतिक गतिविधियों का ज्ञान - राजनीतिक गतिविधियां 
किस प्रकार कौन-कौन सी तथा क्यों हो रही है इन सभी का    
अध्ययन सिद्धांत के माध्यम से हो पाता है

वातावरण को समझने का साधन - सामाजिक, नैतिक, यथार्थ एवं 
विश्वसनीय वातावरण को समझने का ज्ञान राजनीतिक सिद्धांत 
के माध्यम से सफल हो पाता है  

राजनीतिक समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ शैक्षिक 
दृष्टिकोण से आंकड़ों के एकत्रीकरण एवं समस्याओं के निराकरण में 
सहायता प्रदान करता है

भविष्यवाणी करने की क्षमता - राजनीतिक सिद्धांत क्या कुछ हो रहा है कि 
मूल्यांकन के साथ-साथ भविष्य में क्या ठीक होना चाहिए अर्थात राजनीति 
संचालन के लिए क्या उपयोगी है राजनीतिक सिद्धांत इसकी योजना बनाने में सहायक है

राजनीतिक सिद्धांत के कार्य

  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना- राजनीतिक सिद्धांत ही राजनीतिक 
    विज्ञान में एकीकरण, सामंजस्य, तथ्यों एवं मूल्यों में वैज्ञानिकता लाकर     
    इसमें सोल संभावना को बढ़ाता है
  • दिशा निर्देश करना - राजनीति सिद्धांत तथ्य संग्रह व शोध को प्रेरणा प्रदान 
    कर के दिशा निर्देश करता है राजनीतिक सिद्धांत एक दिशा सूचक की भांति दिशा निर्देश भी देता है
  • राजनीतिक क्षेत्र में संतुलन स्थापित करना- राजनीतिक सिद्धांत विभिन्न 
    राजनीतिक तथ्यों व घटनाओं अध्ययन पद्धतियों व मानव मूल्यों 
    संस्थाओं व नीतियों के बीच एक संतुलन स्थापित करता है
  • समाज की राजनीतिक प्रगति के लिए आवश्यक- राजनीतिक सिद्धांत 
    मानव की राजनीतिक संवैधानिक तथा वैज्ञानिक प्रगति में विशेष योगदान 
    करता है एवं अनुभवों के आधार पर समस्याओं का समुचित 
    समाधान करने में सहायक है

राजनीतिक सिद्धांत का महत्व

  • सामाजिक को सुदृढ़ करना - यह एक ऐसी शैली है जिसमें मांगे उठाई 
    जाती है आलोचनाएं की जाती है परामर्श दिए जाते हैं घोषणाएं की 
    जाती है एवं नीतियों का निर्धारण भी किया जाता है
  • राजनीतिक सिद्धांत राजनीतिक आंदोलनों के लिए प्रेरक शक्ति के 
    रूप में कार्य करता है इस प्रेरणा से लाखों लोग आंदोलन में शामिल होते हैं
  • राजनीतिक सिद्धांत के उपयोग से देश तथा समाज की समस्याओं का अध्ययन 
    करने व उनका हल ढूंढने में विचारक तथा समाज सुधारक करते आए हैं
  • राजनीतिक सिद्धांत अतीत एवं वर्तमान की राजनीतिक पद्धतियों की 
    कार्यप्रणाली उनके उद्देश्य एवं आदर्शों को जानने में सहायता करता है
  • राजनीतिक सिद्धांत शासन व्यवस्थाओं को वैधता प्रदान करता है 
    ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें किसी राजनीतिक सिद्धांत का 
    समर्थन प्राप्त होता है वह जनता का समर्थन प्राप्त करने में सफल होता है
  • राजनीतिक सिद्धांत अनुयायियों में आत्मविश्वास साहस एवं धैर्य का 
    संचार करता है जैसे मार्क्स द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों ने समाजवादी 
    क्रांति के लिए अपने अनुयायियों में आत्मविश्वास पैदा किया था

  • विश्व शांति की स्थापना में सहायक - राजनीति सिद्धांत का 
    यह कर्तव्य है कि वह ऐसे सिद्धांतों निर्माण करें जो 
    साम्राज्यवाद से मुक्ति का रास्ता दिखाएं
  • राजनीतिक सिद्धांत के अध्ययन से लोकतंत्र, स्वतंत्रता, 
    समानता, न्याय जैसी अवधारणाओं को समझने में मदद मिलती है

WATCH VIDEO

Previous article
Next article

1 Comments

Another website Another website